ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि क्षेत्र में आने वाली इस्लामी चेतना की लहर का स्रोत ईरान की इस्लामी क्रांति है।डाक्टर अली लारीजानी ने बुधवार को क़ुम नगर में एक बैठक में कहा कि पश्चिमी देश भी और राजनैतिक मामलों के विशेषज्ञ भी क्षेत्र में आने वाली इस्लामी चेतना की लहर को ईरान की इस्लामी क्रांति से प्रभावित मानते हैं और इसी कारण शत्रुओं ने ईरान पर अपना दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र व संसार का एक शक्तिशाली देश है और उसने विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में ध्यान योग्य सफलता प्राप्त की है और यही कारण है कि पश्चिमी देश ईरान की प्रगति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं किंतु वे इसमें कभी सफल नहीं होंगे। संसद सभापति ने इसी प्रकार ईरान में आसन्न संसदीय चुनाव के महत्व की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी जनता व्यापक रूप से चुनाव में भाग लेकर ईरान की इस्लामी क्रांति व ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध होने वाले सभी षड्यंत्रों को विफल बना देगी।.........166
21 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 298180
ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि क्षेत्र में आने वाली इस्लामी चेतना की लहर का स्रोत ईरान की इस्लामी क्रांति है.....